Subscribe

RSS Feed (xml)



Powered By

Powered by Blogger

Best Offers

Share with me

Sunday, July 03, 2011

दिसंबर सन् 2011 व्रत एवं पर्व


1 दिसंबर: विष्णु-नन्दा-भद्रा सप्तमी, मित्र सप्तमी (बंगाल), कात्यायनी महापूजा प्रारंभ, निम्ब सप्तमी, नरसिंह मेहता जयंती, संत तारण तरण जयंती, एड्स जागरुकता दिवस
2 दिसंबर: श्रीदुर्गाष्टमी व्रत, श्रीअन्नपूर्णाष्टमी व्रत, कुमारिका-पूजन
3 दिसंबर: महानन्दा नवमी, जैन दिवाकर चौथ पुण्यतिथि (स्थानक.जैन), मेंहदी रात (मुस.), डा. राजेन्द्र प्रसाद जयंती, भोपाल गैस-त्रासदी दिवस, कात्यायनी महापूजा पूर्ण
4 दिसंबर: दशादित्य व्रत, जलसेना दिवस, स्वामी ब्रह्मानंद लोधी जयंती
5 दिसंबर: कत्ल रात (मुस.), योगी अरविन्द स्मृति दिवस
6 दिसंबर: मोक्षदा एकादशी व्रत, वैकुण्ठ एकादशी (दक्षिण भारत), श्रीमद् भगवद्गीता जयंती, मौनी ग्यारस (जैन), मोहर्रम-ताजिया (मुस.), डा. अम्बेडकर स्मृति दिवस
7 दिसंबर: अखण्ड द्वादशी, श्यामबाबा द्वादशी, केशव द्वादशी, व्यंजन द्वादशी (गौड़ीय वैष्णव), दान द्वादशी (उड़ीसा), भरणी दीपम् (दक्षिण भारत), प्रदोष व्रत, मत्स्य द्वादशी, सशस्त्र सेना-झण्डा दिवस
8 दिसंबर: कृत्तिका दीपम् (दक्षिण भारत), गुरु-ग्रंथोत्सव
9 दिसंबर: पिशाच-मोचन श्राद्ध, कपर्दीश्वर-दर्शन (काशी), राजगोपालाचार्य जयंती
10 दिसंबर: स्नान-दान-व्रत की अग्रहायणी पूर्णिमा, बत्तीसी पूनम, दत्तात्रेय एवं त्रिपुरा महाविद्या तथा अन्नपूर्णा जयंती, छप्पन भोग (बलदाऊ-मथुरा), कात्यायनी मासिक पूजा समाप्त, बहुचरा जी का मेला, लवण-दान, खग्रास (पूर्ण) चंद्रग्रहण-स्पर्श (प्रारंभ) सायं 6.15 बजे तथा मोक्ष (समापन) रात्रि 9.48 बजे, ग्रहण का सूतक प्रात: 9.15 बजे से, रोहिणी व्रत (जैन), मानवाधिकार दिवस, वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस (छत्तीसगढ़), श्रीसत्यनारायण व्रत-कथा
11 दिसंबर: ग्रहण-करिदिन, मुंजहर तहर (जम्मू-कश्मीर), ओशो जन्मोत्सव
12 दिसंबर: स्वदेशी दिवस, गौना-उत्सव (अयोध्या)
13 दिसंबर: सौभाग्य सुंदरी व्रत, महाराज छत्रसाल परमधाम दिवस
14 दिसंबर: संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, ऊर्जा बचत दिवस
15 दिसंबर: सरदार पटेल स्मृति दिवस, आचार्य श्रीतुलसी दीक्षा दिवस (जैन)
16 दिसंबर: धनु-संक्रान्ति दिन 2.14 बजे, संक्रान्ति का पुण्यकाल दिन 2.14 बजे से सूर्यास्त तक, मांगलिक कार्यों में वर्जित धनु (खर) मास प्रारंभ
17 दिसंबर: कालाष्टमी व्रत, शारदा माता जयंती (रामकृष्ण मिशन)
18 दिसंबर: रुक्मिणी अष्टमी, अष्टका श्राद्ध, श्रीहनुमानाष्टमी (उज्जयिनी), मदनमोहन मालवीय जयंती, गुरु घासीदास जयंती (छत्तीसगढ़)
19 दिसंबर: अन्वष्टका श्राद्ध
20 दिसंबर: पौषी दशमी-श्रीपाश्र्वनाथ जयंती (जैन), संत गाडगे महाराज निर्वाण दिवस
21 दिसंबर: सफला एकादशी व्रत, सुरूपा द्वादशी व्रत, Hannukah (Jewish)
22 दिसंबर: सूर्य सायन मकर में दिन 11.01 बजे, सौर शिशिर ऋतु प्रारंभ, प्रदोष व्रत, बाबा नागपाल की पुण्यतिथि (छतरपुर मंदिर, दिल्ली)
23 दिसंबर: मासिक शिवरात्रि व्रत, स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस, किसान दिवस
24 दिसंबर: स्नान-दान-श्राद्ध की पौषी अमावस्या, शनैश्चरी अमावस, वकुला अमावस (उड़ीसा), कालबादेवी दर्शन-यात्रा (मुंबई), पावागढ़ काली-दर्शन यात्रा (गुजरात), पापनाशक समुद्र-स्नान (चेन्नई)
25 दिसंबर: महामना मालवीय जन्मतिथि (तारीखानुसार), राजगोपालाचार्य स्मृति दिवस, ईसा मसीह जयंती-बड़ा दिन (Christmas)
26 दिसंबर: नवीन चन्द्र-दर्शन, आरोग्य व्रत, एक मास तक खिचड़ी उत्सव (श्रीराधावल्लभ मंदिर, वृंदावन), जोड़ मेला-3 दिन (फतेहगढ़ साहिब)
27 दिसंबर: श्रीयतीन्द्र सूरीश्वर पुण्यतिथि (त्रि.स्तु.जैन), मिर्जा गालिब जयंती
28 दिसंबर: वरदविनायक चतुर्थी व्रत
29 दिसंबर: छप्पन भोग-गरुड़गोविन्द (छटीकरा, मथुरा)
30 दिसंबर: स्कन्द (कुमार) षष्ठी व्रत, अन्नरूपा षष्ठी (बंगाल)
31 दिसंबर: मार्तण्ड सप्तमी व्रत, नंदराय जयंती, श्रीगुरु गोविन्द सिंह जयंती (नानकशाही), Christian New Year’s Eve

No comments:

Hotels in India

Best Offer