Subscribe

RSS Feed (xml)



Powered By

Powered by Blogger

Best Offers

Share with me

Showing posts with label शिक्षक नियोजन में धांधली पर आक्रोश. Show all posts
Showing posts with label शिक्षक नियोजन में धांधली पर आक्रोश. Show all posts

Monday, January 17, 2011

शिक्षक नियोजन में धांधली पर आक्रोश

बेनीपट्टी (मधुबनी)। दूसरे चरण के प्रखंड एवं पंचायत शिक्षक नियोजन में बरती गई कथित धांधली के खिलाफ सोमवार को अभ्यर्थी संतोष कुमार पाठक, संजीव कुमार झा, अनिल कुमार मिश्र ने प्रखंड कार्यालय पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। शिक्षक नियोजन का मामला जहां तूल पकड़ने लगा है। वहीं अभ्यर्थीगण बीडीओ एवं बीईईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नियोजन की जांच कराए जाने की मांग कर रहे थे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि प्रखंड में दूसरे चरण के प्रखंड, पंचायत शिक्षको के नियोजन में नियम-कानून व सरकारी मापदंडों को ताक पर रखकर नियोजन किया गया है। समरस मंच के तत्वावधान में आयोजित अनशन व इस अवसर पर सभा को लोजपा नेता संतोष झा पप्पू, नौजवान सभा के विजय कुमार मिश्र, संजय चौधरी, उमेश पंडित, संतोष झा, धैर्यनाथ झा सहित कई लोगों ने संबोधित किया

Hotels in India

Best Offer