Subscribe

RSS Feed (xml)



Powered By

Powered by Blogger

Best Offers

Share with me

Showing posts with label प्यारे बच्चे. Show all posts
Showing posts with label प्यारे बच्चे. Show all posts

Tuesday, February 01, 2011

प्यारे बच्चे


कितने प्यारे कितने न्यारे
दिल के सच्चे होते बच्चे !
प्यारी - प्यारी बातें करके
सबके दिल को हरते बच्चे !
नन्हें - नन्हें अपने पैरों से
हर आँगन मै चलते बच्चे !
हर माँ - बाप के तो ...
दिल की धड़कन होते बच्चे !
दादा - दादी की छत्र - छाया मै
पल कर बड़े होते हैं बच्चे !
अरे ...नाना - नानी के भी तो
लाडले ..........होते हैं बच्चे !
उन सबके बुड़ापे के ही तो
खेल - खिलोने होते बच्चे !
सारी अच्छी - अच्छी बातें भी
उन से ही सीखते बच्चे !
अब मै आगे क्या - क्या बोलूं
क्या उनसे जुदा हो सकतें हैं बच्चे ?

Hotels in India

Best Offer