Subscribe

RSS Feed (xml)



Powered By

Powered by Blogger

Best Offers

Share with me

Sunday, July 03, 2011

अगस्त सन् 2011 व्रत एवं पर्व


1 अगस्त: नवीन चन्द्र-दर्शन, सिंधारा दूज, सावन सोमवार व्रत, स्वामी करपात्री जयंती, लोकमान्य तिलक स्मृति दिवस, राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती, शिशु-स्तनपान सप्ताह शुरू
2 अगस्त: हरियाली तीज (छोटी तीज), मधुस्रवा तृतीया व्रत (मिथिलांचल), स्वर्ण गौरी व्रत, श्रीबांकेबिहारी स्वर्ण हिण्डोले में (वृन्दावन), झूला-सेवा शुरू, मणिपर्वत झूला (अयोध्या), ठकुराइन जयंती, रमजान-रोजा शुरू (मुस.), मैथिलशरण गुप्त जयंती
3 अगस्त: वरदविनायक चतुर्थी व्रत, दूर्वा गणपति व्रत, श्रमण तप प्रारंभ (जैन)
4 अगस्त: नागपंचमी, तक्षक-पूजन, गुड़िया पर्व, श्रीहनुमद्ध्वजारोहण, श्रीनागचन्द्रेश्वर-दर्शन (उज्जयिनी), कल्कि अवतार षष्ठी (प्रदोषकालीन), जाग्रतगौरी पंचमी (उड़ीसा), चौरसिया दिवस, नागकूप-यात्रा (काशी)
5 अगस्त: वर्ण-शृयाल षष्ठी, लुण्ठन षष्ठी (बंगाल), शील सप्तमी (सिन्धी), महालक्ष्मी पूजा, रांधण छठ (गुजरात), मोक्ष सप्तमी (दिग.जैन), तुलसी जयंती, वैधृति महापात रात्रि 11.52 बजे से
6 अगस्त: श्रीदुर्गाष्टमी व्रत, श्रीअन्नपूर्णाष्टमी व्रत, मेला नयनादेवी-चिन्तपूर्णी-चामुण्डा देवी (हिमाचल), वैधृति महापात प्रात: 5.56 बजे तक
7 अगस्त: नकुल नवमी, रवीन्द्रनाथ टैगोर स्मृति दिवस, Friendship Day
8 अगस्त: सावन का अंतिम सोमवार व्रत (उत्तर भारत), अक्षय-कलश दशमी (जैन), श्यामसुंदर दास स्मृति दिवस
9 अगस्त: पवित्रा एकादशी व्रत, पवित्रा ग्यारस, झूलनयात्रा प्रारंभ (गौड़ीय वैष्णव), अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन दिवस, नागासाकी दिवस, Tishabead (Jewish)
10 अगस्त: श्रावण द्वादशी (जम्मू-कश्मीर), एकादशी व्रत (निम्बार्क वैष्णव), पवित्रा बारस
11 अगस्त: प्रदोष व्रत, आखेटक त्रयोदशी (उड़ीसा), खुदीराम बोस शहीद दिवस
12 अगस्त: वरदलक्ष्मी व्रत, शिवपवित्रारोपण (उड़ीसा), सूण मांडणा
13 अगस्त: स्नान-दान-व्रत की श्रावणी पूर्णिमा, रक्षाबंधन-राखी दिन 12.07 बजे के बाद बांधना शुभ, श्रावणी उपाकर्म, गायत्री जयंती, श्रीसत्यनारायण व्रत-कथा, नारयली पूर्णिमा, झूलनयात्रा पूर्ण (गौड़ीय वैष्णव), संस्कृति दिवस, हयग्रीवावतार एवं लव-कुश जयंती, बलभद्र पूजन (उड़ीसा), श्रीदाऊजी एवं रेवती माता का शृंगार (ब्रज), अवनी अवंती (द.भा.), कोकिला व्रत समापन, वीर दुर्गादास राठौर जयंती, Left Hander’s Day
14 अगस्त: भाद्रपद मास में दही त्यागें, कजलियां (म.प्र.), गायत्री पुरश्चरण प्रारंभ, षोडशकारण व्रत प्रारंभ (दिग.जैन)
15 अगस्त: 65 वां स्वतंत्रता दिवस, अशून्य शयन व्रत, विंध्याचली भीमचण्डी जयंती, कज्जली का रतजगा, योगी अरविंद जयंती, सोमवार व्रत (उज्जयिनी, गुजरात, महाराष्ट्र, द.भा. में)
16 अगस्त: कज्जली (कजरी) तीज, तिजड़ी (सिन्धी), सातूड़ी तीज, गोपूजा तृतीया, विशालाक्षी दर्शन-यात्रा (काशी), अवंतीबाई लोधी जयंती, श्रीरामकृष्ण परमहंस स्मृति दिवस, Gatha Gahambar (Parsi)
17 अगस्त: संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, बहुला चतुर्थी (म.प्र.), मदनलाल धींगरा स्मृति दिवस, सिंह-संक्रान्ति दिन 11.48 बजे, संक्रान्ति का पुण्यकाल सूर्योदय से दिन 11.48 बजे तक, श्रमण तप पूर्ण (जैन), सिंहादि नववर्ष प्रा. (केरल), मनसा पूजा समाप्त (बंगाल)
18 अगस्त: रक्षापंचमी (उड़ीसा), भाई बहिना-टीका प्रात: 7.16 के बाद (खत्री), अक्षयनिधि तप प्रारंभ (श्वेत.जैन), व्यतिपात महापात देर रात 1.18 से, कोकिला पंचमी (जैन), माधवदेव तिथि (असम)
19 अगस्त: चन्द्रषष्ठी व्रत, व्यतिपात महापात प्रात: 7.08 तक, पक्षघर (श्वेत.जैन), Pateti-Parsi New Year Day (1381)
20 अगस्त: हलषष्ठी (ललही छठ) व्रत, रांधण छठ (गुजरात), राजीव गांधी जयंती, संत लोंगोवाल स्मृति दिवस, सद्भावना दिवस
21 अगस्त: श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी व्रत (स्मार्त), आद्याकाली जयंती, कालाष्टमी व्रत, भानु सप्तमी पर्व, शीतला सप्तमी-ठंडरी का पूजन और बसौड़ा, वदी थधिड़ी (सिन्धी), संत ज्ञानेश्वर जयंती, मोहरात्रि
22 अगस्त: श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी व्रत (वैष्णव), गोकुलाष्टमी (ब्रज), श्रीकृष्ण-जन्मोत्सव (मथुरा-वृंदावन), गोविन्दा-मटकी फोड़ (महाराष्ट्र), रोहिणी व्रत (जैन), सोमवार व्रत (उज्जयिनी, गुजरात, महाराष्ट्र, द.भा.), शहादत-ए-हजरत अली (मुस.)
23 अगस्त: नन्दोत्सव-दधि कांदौ (ब्रज), गोगानवमी, सूर्य सायन कन्या में सायं 4.52 बजे, सौर शरद् ऋतु प्रारंभ, इबादत रात (मुस.), रोहिणी व्रत (जैन)
24 अगस्त: Khordad Sal (Parsi)
25 अगस्त: अजा (जया) एकादशी व्रत, जैन पर्युषण पर्व प्रारंभ (चतुर्थी पक्ष)
26 अगस्त: प्रदोष व्रत, बछ बारस (गौ-बछड़ा), जैन पर्युषण पर्व प्रारंभ (पंचमी पक्ष), अघोर द्वादशी, जुमातुल विदा (मुस.)
27 अगस्त: मासिक शिवरात्रि व्रत, कलियुगादि तिथि, मदर टेरेसा जयंती, अघोर चतुर्दशी
28 अगस्त: श्राद्ध की अमावस, रानी अहिल्याबाई होल्कर स्मृति दिवस, शब-ए-कद्र (मुस.), पाक्षिक प्रतिक्रमण एवं कल्पसूत्र वाचन (श्वेत.जैन)
29 अगस्त: स्नान-दान की सोमवती अमावस्या, कुशोत्पाटनी (कुशग्रहणी) अमावस, पिठौरी अमावस, सती-पूजा (मारवाड़), लोहार्गल-यात्रा (माहेश्वरी समाज), गोटमार मेला (म.प्र.), पोला-वृषभोत्सव, मौनव्रत प्रारंभ, रुद्रव्रत, लब्धि विधान व्रत 5 दिन (दिग.जैन), श्रीमहाकाल की शाही सवारी (उज्जयिनी), महावीर स्वामी जन्म वांचन (श्वेत.जैन)
30 अगस्त: नवीन चन्द्र-दर्शन, ईद का चांद, बाबा रामदेव जयंती, रामदेवपीर नवरात्र-मेला शुरू (राजस्थान), तेलाधर तप (श्वेत.जैन)
31 अगस्त: हरितालिका तीज (बड़ी तीज) व्रत, सामदेवी उपाकर्म, वाराहावतार जयंती, त्रिलोक तीज, (दिग.जैन), गौरी तृतीया (उड़ीसा), केवड़ा तीज, ईदुल फितर (मुस.), वैधृति महापात दिन 3.18 से सायं 7.48 तक

No comments:

Hotels in India

Best Offer