Best Offers
Share with me
Saturday, October 23, 2010
पर्व त्यौहार दिसम्बर सन् 2010
1 दिसम्बर: उत्पन्ना एकादशी व्रत (स्मार्तो का), वैतरणी एकादशी, महावीर स्वामी दीक्षा कल्याणक (जैन)
2 दिसम्बर: उत्पन्ना एकादशी व्रत (वैष्णवों का), Hanukah (Jewish)
3 दिसम्बर: प्रदोष व्रत, संत ज्ञानेश्वर समाधि उत्सव, श्रीराजेन्द्र प्रसाद जयंती
4 दिसम्बर: मासिक शिवरात्रि व्रत, तिरुपति बालाजी उत्सव, मेला पुरमण्डल-देविका स्नान (जम्मू-कश्मीर), नौसेना दिवस, पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत.जैन)
5 दिसम्बर: स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या, बकुला अमावस, गौरीतपो व्रत
6 दिसम्बर: मार्तण्ड (मल्लारि) भैरव षड्रात्र प्रारंभ (महाराष्ट्र, मालवा), रुद्र व्रत (पीडिया), धन्य व्रत, डॉ. अम्बेडकर स्मृति दिवस
7 दिसम्बर: नवीन चन्द्र-दर्शन, सशस्त्र सेना- झण्डा दिवस, व्यतिपात महापात दिन 1.40 से रात्रि 2.04 तक
8 दिसम्बर: इस्लामी हिजरी सन् 1432 शुरू (मुस.)
9 दिसम्बर: वरदविनायक चतुर्थी व्रत
10 दिसम्बर: विवाह पंचमी, श्रीसीता-राम विवाहोत्सव (मिथिलांचल, अयोध्या), विहार पंचमी- श्रीबांकेबिहारी का प्राकट्योत्सव (वृंदावन)
11 दिसम्बर: चम्पा षष्ठी, मार्त्तण्ड भैरव उत्थापन (मालवा, महाराष्ट्र), मूलकरूपिणी षष्ठी (बंगाल), सुब्रह्मण्यम षष्ठी (दक्षिण भारत), स्कन्द (कुमार) षष्ठी व्रत, श्रीअन्नपूर्णा माता का धान से श्रृंगार (काशी), खण्डेराव-सवारी, ओशो जन्मोत्सव
12 दिसम्बर: भानु-सप्तमी पर्व (सूर्यग्रहणतुल्य), मित्र सप्तमी (बंगाल), सूर्य-पूजन, विष्णु-नन्दा-भद्रा सप्तमी, कात्यायनी महापूजा प्रारंभ, नरसिंह मेहता जयंती, संत तारण तरण जयंती
13 दिसम्बर: श्रीदुर्गाष्टमी व्रत, श्रीअन्नपूर्णाष्टमी व्रत, कुमारिका-पूजन
14 दिसम्बर: मेंहदी रात (मुस.), ऊर्जा बचत दिवस
15 दिसम्बर: नन्दिनी नवमी, सरदार पटेल स्मृति दिवस, कात्यायनी महापूजा पूर्ण
16 दिसम्बर: दशादित्य व्रत, कत्ल रात (मुस.), धनु-संक्रान्ति प्रात: 7.59 बजे, पुण्यकाल दिन 2.23 तक, धनु (खर) मास प्रारंभ
17 दिसम्बर: मोक्षदा एकादशी व्रत, बैकुण्ठ एकादशी (दक्षिण भारत), श्रीमद्भगवद्गीता जयंती, मौनी ग्यारस (जैन), मोहर्रम-ताजिया (मुस.)
18 दिसम्बर: अखण्ड द्वादशी, केशव द्वादशी, व्यंजन द्वादशी (गौडीय वैष्णव), श्यामबाबा द्वादशी, धरणी व्रत, शनि-प्रदोष व्रत (पुत्र-प्राप्ति हेतु)
20 दिसम्बर: पिशाच मोचन श्राद्ध चतुर्दशी, कपर्दीश्वर-दर्शन (काशी), पूर्णिमा व्रत, दत्तात्रेय जयंती, श्रीसत्यनारायण पूजा-कथा, रोहिणी व्रत (दिग.जैन), पाक्षिक प्रतिक्रमण (श्वेत.जैन)
21 दिसम्बर: स्नान-दान की 'मृगशिरा' नक्षत्रयुता अग्रहायणी पूर्णिमा, बत्तीसी पूनम, त्रिपुरभैरवी महाविद्या जयंती, अन्नपूर्णा जयंती, छप्पन भोग (बलदाऊ-मथुरा), कात्यायनी पूजा पूर्ण, सूर्य सायन मकर में शेष रात्रि 5.08 बजे, अयन-पुण्यकाल आगामी दिन, वैधृति महापात प्रात: 8.20 से देर रात 2.05 तक
22 दिसम्बर: मुंजहर तहर-मातृका पूजा (जम्मू-कश्मीर), सायन मतानुसार सूर्य उत्तरायन, अयन-पुण्यकाल दिन भर, करि दिन, सौर शिशिर ऋतु प्रारंभ
23 दिसम्बर: किसान दिवस, गौना उत्सव (अयोध्या)
24 दिसम्बर: संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, सौभाग्य सुंदरी व्रत
25 दिसम्बर: महामना मालवीय जन्मदिवस (तारीखानुसार), आचार्य तुलसी दीक्षा दिवस (जैन), Christmas (Christian)
26 दिसम्बर: जोड मेला 3 दिन (फतेहगढ साहिब- पंजाब)
27 दिसम्बर: शारदा माता जयंती, मिर्जा गालिब जन्मदिवस
28 दिसम्बर: कालाष्टमी व्रत, अष्टका श्राद्ध, रुक्मिणी अष्टमी व्रत, श्रीहनुमानाष्टमी (उज्जयिनी), महामना मदनमोहन मालवीय जयंती
29 दिसम्बर: अन्वष्टका श्राद्ध
30 दिसम्बर: पौषी दशमी-श्रीपार्श्वनाथ जयंती (जैन)
31 दिसम्बर: सफला एकादशी व्रत, सुरूपा द्वादशी, व्यतिपात महापात रात्रि 10.42 से, New year’s Eve (Christian)
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment