Subscribe

RSS Feed (xml)



Powered By

Powered by Blogger

Best Offers

Share with me

Showing posts with label ललित बाबू को श्रद्धापूर्वक याद किया. Show all posts
Showing posts with label ललित बाबू को श्रद्धापूर्वक याद किया. Show all posts

Thursday, January 06, 2011

ललित बाबू को श्रद्धापूर्वक याद किया

झंझारपुर (मधुबनी)। अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ललित नारायण मिश्र की पुण्य तिथि पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। स्थानीय ललित-कर्पूरी स्टेडियम के द्वार पर बने सामाजिक समरसता स्थल पर लगी ललित बाबू की प्रतिमा पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष वीरेन्द्र नारायण भंडारी, युवा जदयू के प्रदेश सचिव राजू मंडल, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव पवन कुमार झा सहित संजय कुमार साह, लालटून झा आदि ने माल्यार्पण किया। दूसरी ओर शांतिनाथ महादेव स्थान स्थित स्व. ललित बाबू के स्मारक पर वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी कमल नारायण ठाकुर, जगन्नाथ जी, शंभू जी, गोविन्द मिश्र, तेजू बाबू, उदय जी आदि ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Hotels in India

Best Offer